*कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए आई) का सक्षम एवं संयम से उपयोग करना की अति आवश्यकता -कुलपति डॉ पी के मिश्रा**

 *कम्युनिकेशन स्किल एंड उसे ऑफ़ डिजिटल मीडिया पर टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ* 

 *25 से अधिक जिलों के कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं तकनीकी अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित* 


21 सित 2026,
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर एवं आनंद एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी आनंद के संयुक्त तत्वाधान में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दर्पण सभागार संचनालय विस्तार सेवाएं जबलपुर में प्रारंभ किया गया कार्यक्रम में प्रारंभ  में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ ही मां सरस्वती जी का दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना के साथ शुभारंभ किया गया, इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके मिश्रा कार्यक्रम के अध्यक्ष संचालक विस्तार सेवाये डॉ टी आर शर्मा के साथ ही आनंद गुजरात से आए कोर्स डायरेक्टर डॉ के डी गुलकारी एवं डॉ आर एन चौधरी एसोसिएट कोर्स डायरेक्टर  आदि मंचासीन रहे, 
 *मुख्य अतिथि कुलपति डॉ पी के मिश्रा ने* अपने उद्बोधन में कहा कि ए आई का कृषि विज्ञान केदो के माध्यम से किसानों तक तकनीकी ज्ञान और विज्ञान को पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका है इसके साथ ही ए आई के व्यापक उपयोग में इस बात का ध्यान रखना होगा कि इसका सक्षम एवं संयम के साथ उपयोग किया जा सके ताकि नई तकनीक सही सटीक और सरल रूप में किसानो तक पहुंच सके आपने महत्वपूर्ण सुझाव के साथ जिम्मेदारी के साथ ए आई के उपयोग की बात कही *कार्यक्रम में संचालक विस्तार सेवाएं डॉ टी आर शर्मा ने कहा कि ए आई का उपयोग* कृषि विज्ञान केदो के वैज्ञानिक किसानों क्षेत्र विशेष,  फसल विशेष एवं समसामयिक समस्याओं पर सही तरीके से बेहतर उपयोग कर सटीक जानकारी प्रदान की जा सकती है जैसे दवाई की उत्तम एवं सही मात्रा, पोषक तत्वों का सही उपयोग सही समय पर एवं प्राकृतिक एवं जैविक खेती में ए आई का व्यापक उपयोग सहज सरलता से कैसे करें जैसी महत्वपूर्ण  बातों पर आपने प्रकाश डाला, कार्यक्रम के प्रारंभ में गुजरात आनंद एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से आए कोर्स डायरेक्टर डॉ के डी गुलकारी ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण किन-किन विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, इसका विस्तार से महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र सिवनी डॉ शेखर सिंह बघेल द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन संचनालय विस्तार सेवाएं के वैज्ञानिक डॉ प्रमोद कुमार गुप्ता द्वारा किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में संचनालय विस्तार सेवाएं के डॉ सिद्धार्थ नायक,  दीप्ति दुबे एवं प्रिया चौकसे  सभी कर्मचारियों का सहयोग रहा🌴🌴🌴🌴